नमस्कार मित्रों?
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में जनवरी सेशन के लिए एडमिशन चल रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी है। अगर आप डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा इन योगा कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 15 फरवरी से पहले ही ऑनलाइन एडमिशन ले लीजिए । इससे एक फायदा यह होगा कि अगर आप 15 फरवरी से पहले एडमिशन ले लेते हैं, जनवरी सेशन के, लिए तो आपका जनवरी 2020 में योग डिप्लोमा का कोर्स पूरा हो जाएगा। इसके बाद कहीं योग टीचर की भर्ती आती है तो आप उसमें आवेदन करने के लिए योग्य हो जाएंगे।
वैसे राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में पूरे साल एडमिशन होता रहता है। जनवरी सेशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो जाती है जो कि 15 फरवरी तक चलती है। और जुलाई सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 15 सितंबर तक चलती है । जनवरी सेशन के लिए पहले सत्र की परीक्षा मई में प्रारंभ हो जाएगी और दूसरे सत्र की परीक्षा दिसंबर में प्रारंभ हो जाती है। इसी प्रकार जुलाई सत्र के लिए पहले सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर में तथा दूसरे सत्र की परीक्षा मई में होती है।
एक बार फिर आपको में सुझाव देना चाहूंगा कि अगर आप ग्रेजुएट हैं तो आप पीजी डिप्लोमा इन योगा ही करें।

source