नमस्कार मित्रों हरि ॐ?
इस वीडियो में मैंने योग टीचर के लिए योग्यता के बारे में बताया है। आजकल कई संस्थानों द्वारा डिप्लोमा कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन संस्थानों द्वारा दो प्रकार का डिप्लोमा कोर्स चलाया जा रहा है। पहले डिप्लोमा कोर्स की योग्यता इंटरमीडिएट है जबकि दूसरे डिप्लोमा कोर्स की योग्यता स्नातक है। अब देखना यह है कि इसमें से कौन सा डिप्लोमा कोर्स किया जाए। तो इसमें मैंने यही बताया है कि योग शिक्षक भर्ती के लिए पीजी डिप्लोमा कोर्स करना अधिक सही रहेगा यानी योग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा। क्योंकि कई भर्तियों में स्पष्ट तौर पर स्नातक के पश्चात किए जाने वाले डिप्लोमा की मांग की गई है। इसलिए यदि कोई इंटरमीडिएट के बाद डिप्लोमा करता है तो वह इन भर्तियों में आवेदन नहीं कर सकता। लेकिन अगर कोई पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन योगिक साइंस किया है तो यह कोर्स हर जगह उपयुक्त होगा। इसीलिए आप प्रयास करें की योग डिप्लोमा कोर्स स्नातक के बाद ही किया जाए यानि वह डिप्लोमा परास्नातक योग डिप्लोमा हो।

source